मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का सीजन शु...

देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का सीजन शुरू, 21 नवंबर को पहला शुभ मुहूर्त

12 दिसंबर को इस साल का आखिरी शुभ दिन

देवउठनी एकादशी के साथ 20 नवंबर से शादी-ब्याह शुरू

देवउठनी एकादशी के साथ 20 नवंबर से शादी-ब्याह शुरू

देवउठनी एकादशी के साथ 20 नवंबर से शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। इस साल पहला शुभ विवाह मुहूर्त 21 नवंबर को है। नवंबर में विवाह के लिए चार और दिसंबर में सात शुभ तारीखें मिलेंगी। 12 दिसंबर इस साल का आखिरी विवाह मुहूर्त होगा। इसके बाद जनवरी 2027 में ही शहनाइयां गूंजेंगी।

अगले साल 15 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त फिर शुरू होंगे। पूरे साल में कुल 96 दिन शादी के लिए शुभ रहेंगे। इनमें सबसे ज्यादा 34 मुहूर्त मई और जून में पड़ेंगे। वहीं, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में देवशयन के कारण विवाह नहीं होंगे।

खबरों की अविरल धारा

16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू हो जाएगा। इस दौरान विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। 14 जनवरी की रात सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त होगा और 15 जनवरी से विवाह समारोहों का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें