बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर 20 नवंबर को सजेगा खाटूश्याम मंदिर
बाबा के जन्मदिन पर खाटू श्याम जी में 5 लाख भक्तों के आने की संभावना
खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव की तैयारियां
सीकर के खाटूश्यामजी में 20 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए बाबा श्याम के श्रृंगार और मंदिर सजावट की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी-द्वादशी पर 20 नवंबर को आयोजित मेले में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे 12 स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
मेले में सुरक्षा के लिए पूरे कस्बे पर 240 CCTV कैमरों और दो ड्रोन से नजर रखी जाएगी। पुलिस के साथ 800 होमगार्ड और 1000 सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने की मांग की गई है। यातायात के लिए 10 क्रेन, आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 फायर ब्रिगेड और 5 मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी।
इस बार मंदिर परिसर वृंदावन की तर्ज पर सजाया जाएगा। मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान के अनुसार, राधा-कृष्ण की लीलाओं के चित्रण, मोर पंख और बेंगलुरु से आने वाले फूलों से सजावट होगी। गर्भगृह में कोलकाता के फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें