मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

पुष्कर मेले का समापन, कार्तिक पूर्णिमा प...

पुष्कर मेले का समापन, कार्तिक पूर्णिमा पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महास्नान

मटका दौड़, कच्ची घोड़ी नृत्य और हॉर्स शो ने बांधा समां

पुष्कर मेले का समापन

पुष्कर मेले का समापन

राजस्थान के प्रसिद्ध पुष्कर मेले का कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समापन हो गया। इस मौके पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुष्कर के ब्रह्म सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि, पूर्णिमा का महास्नान दिनभर जारी रहा। मेले के दौरान मटका दौड़, कच्ची घोड़ी नृत्य, हॉर्स शो, कला जत्था सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पशु प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अजमेर पुलिस की ओर से हॉर्स शो आयोजित किया गया। इसमें पुलिस जवानों ने घोड़ों पर रोमांचक करतब दिखाए। इस प्रदर्शन के साथ ही मेले के औपचारिक आयोजनों का समापन हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के चलते ब्रह्म सरोवर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने और स्नान का सिलसिला जारी रहेगा।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें