बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना, बोले- ‘पाखंडी, धूर्त कहीं का’
भगवान कृष्ण को टेढ़े-मेढ़े कहने पर जताई आपत्ति
तस्वीर, प्रतापगढ़ में विधायक राजा भैया के यहां आयोजित श्रीराम कथा की
योगगुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर तीखी टिप्पणी की है। रविवार को जमशेदपुर में उन्होंने कुछ कथावाचकों पर धर्म और भूत-प्रेत बाधा के नाम पर लोगों को डराने और उनका शोषण करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ‘पाखंडी’, ‘ढोंगी’ और ‘धूर्त’ तक कह दिया।
रामदेव ने भगवान कृष्ण को टेढ़े-मेढ़े कहने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वेद-पुराण नहीं पढ़ते और न ही उन्हें संविधान व लोकतंत्र की समझ है, लेकिन खुद को सनातनी बताकर हिंदू धर्म की रक्षा की बात करते हैं। गुस्से में उन्होंने कहा, "अरे तू खुद ही को बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त!"
गौरतलब है कि छह दिन पहले ही रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को भगवान का अंशावतार बताया था। उस समय वे प्रतापगढ़ में विधायक राजा भैया के यहां आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें