मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

राजस्थान में 12 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी रा...

राजस्थान में 12 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक

2-3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ सकती है। शेखावाटी के साथ बीकानेर संभाग के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, 11-12 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। सिस्टम के गुजरने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

खबरों की अविरल धारा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सिरोही और माउंट आबू में रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। फतेहपुर, भीलवाड़ा और उदयपुर में भी तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अगले पांच दिन दिन का तापमान 30 से 40 और रात का 18 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें