मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / राज्य /

राजस्थान पुलिस में 438 महिला कांस्टेबलों...

राजस्थान पुलिस में 438 महिला कांस्टेबलों की नई पारी शुरू

देश और जनसेवा की ली शपथ

438 महिला कांस्टेबलों ने ली शपथ

438 महिला कांस्टेबलों ने ली शपथ

राजस्थान पुलिस में 438 नव-प्रशिक्षित महिला कांस्टेबलों ने सोमवार को देश और जनसेवा की शपथ लेकर अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। राजस्थान पुलिस अकादमी में बैच-102 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। पासिंग आउट परेड में प्रदेश के अलग-अलग शहरों, गांवों और ढाणियों से आई महिला कांस्टेबलों ने हिस्सा लिया।

मार्च पास्ट के दौरान परिजनों ने तालियों के साथ बेटियों का उत्साह बढ़ाया। कई परिवारों के लिए यह भावुक और गौरवपूर्ण पल रहा। समारोह में पुलिस अधिकारियों ने नव नियुक्त कांस्टेबलों को पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। एडीजीपी एवं आरपीए निदेशक संजीव कुमार नार्जरी ने महिला कांस्टेबलों को शपथ दिलाई।

खबरों की अविरल धारा

डीजीपी ने कहा कि पुलिस की वर्दी को केवल नौकरी या फोर्स के रूप में नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा के माध्यम के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा होना अंत नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी की नई शुरुआत है।

उन्होंने महिला कांस्टेबलों के माता-पिता और परिजनों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि उनका त्याग, प्रोत्साहन और आशीर्वाद इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है।

यह भी पढ़ें