neet-ug-re-exam-cont...
राजस्थान में 25 जिलों के 577 केंद्रों पर हुई री-नीट परीक्षा
भीलवाड़ा में कैंडिडेट्स की टी-शर्ट के बटन काटे
NEET-UG 2026: रविवार को राजस्थान के 25 जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच री-नीट परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 577 केंद्र बनाए गए, जहां 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। एंट्री से पहले उम्मीदवारों की गहन जांच की गई।
बुर्के पर हुआ विवाद
अजमेर में बुर्का पहनकर पहुंची एक अभ्यर्थी को पहले रोका गया, बाद में जांच के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं कोटा में एक अभ्यर्थी को शर्ट उतारकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना पड़ा, जबकि भीलवाड़ा में कुछ अभ्यर्थियों की टी-शर्ट के बटन काटे गए।
बाउंसर्स भी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रों पर HD CCTV कैमरे, जैमर, पैरामिलिट्री बल और कुछ जगहों पर बाउंसर्स भी तैनात किए गए। सीकर, कोटा और जयपुर को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए विशेष निगरानी रखी गई। परीक्षा को लेकर पुलिस, आईबी और अन्य एजेंसियां भी सक्रिय रहीं।
एक नजर में री-नीट से जुड़े फैक्ट