Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

neet-ug-2026-exam-ca...

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द

पेपर लीक के चलते केंद्र का बड़ा फैसला

News Image

23 लाख स्टूडेंट्स को झटका, सीबीआई करेगी जांच, दोबारा होगा एग्जाम

देशभर के करीब 23 लाख स्टूडेंट्स के लिए ये खबर झटका देने वाली हैं। 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसीने रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक की आशंका और जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के बाद लिया गया है। अब ये परीक्षा दोबारा से कराई जाएगी। सबसे बड़ी बात है कि एक बार फिर से पेपर लीक मामले के तार राजस्थान से जुड़ रहे हैं। राजस्थान में विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि NEET परीक्षा का रद्द होना इस बात का साफ सबूत है कि पूरे प्रकरण में संगठित स्तर पर गंभीर धांधली हुई। NTA द्वारा परीक्षा रद्द कर जांच CBI को सौंपना यह बताता है कि मामला कितना गहरा और व्यापक है, यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात हुआ है।

क्यों रद्द हुई परीक्षा?

NTA के अनुसार, परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे थे। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट में सामने आया कि कई सवाल परीक्षा से पहले कुछ छात्रों तक पहुंच चुके थे। इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी लेकर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

CBI करेगी जांच

पेपर लीक की कड़ी पकड़ी जाने के बाद इस मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation यानी CBI को सौंपी गई है। NTA की ओर से 8 मई 2026 से ही मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों के पास भेज दी गई थी।

फिर जुड़ा राजस्थान का नाम

पेपर लीक की सबसे बड़ी आशंका राजस्थान के सीकर और झुंझुनू इलाके से सामने आई। यहां कुछ छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ 'गेस पेपर' मिला, जिसके कई प्रश्न परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मैच कर रहे थे।

जानकारी मिलने के बाद 10 मई को Rajasthan Special Operations Group यानी SOG ने कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा करियर काउंसलर भी शामिल बताया गया।

परीक्षा से पहले ही पहुंच गए छात्रों तक प्रश्न

720 में से 600 नंबर के प्रश्न पहले ही पहुंचने का दावा किया जा रहा हैं।

जांच में सामने आया कि परीक्षा के करीब 600 नंबर के प्रश्न दो दिन पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि केरल के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्र ने 1 मई को यह गेस पेपर सीकर में अपने दोस्त को भेजा था।

हाथ से लिखे गए प्रश्न 

खबरों की अविरल धारा

जांच एजेंसियों को जो 'क्वेश्चन बैंक' मिला है, उसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा प्रश्न शामिल हैं। सभी प्रश्न हाथ से लिखे गए थे और उनकी लिखावट एक जैसी है। इतना ही नहीं इनमें से लगभग 150 प्रश्न NEET परीक्षा में भी आए। इसी वजह से पेपर लीक की आशंका और बढ़ गई। हालांकि किसी गेस पेपर से कुछ प्रश्न मैच होना सामान्य बात हो सकती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों का एक जैसा होना असामान्य माना जा रहा हैं। 

SOG कर रही जांच 

राजस्थान SOG फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि यह केवल गेस पेपर था या फिर असली पेपर लीक हुआ था। एजेंसी संदिग्धों के सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही है।

अब आगे क्या? 

NTA ने साफ किया है कि छात्रों को फिर से आवेदन नहीं करना पड़ेगा

एग्जाम सेंटर वो ही रहेंगे, नए एडमिट कार्ड जारी  होंगे, परीक्षा फीस होगी वापस 

2024 में भी हुआ था विवाद

NEET UG 2024 परीक्षा भी पेपर लीक विवाद में घिरी थी। उस समय बिहार और झारखंड में जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां हुई थीं।

हालांकि, Supreme Court of India ने पूरी परीक्षा रद्द नहीं की थी। केवल कुछ सेंटर्स पर दोबारा परीक्षा कराई गई थी। उस साल 67 छात्रों के पूरे 720 अंक आने और एक ही सेंटर से कई टॉपर्स मिलने पर भी काफी विवाद हुआ था।


यह भी पढ़ें
×