मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

पार्षद हो तो ऐसा, सफाई कर्मियों को मिठाई...

पार्षद हो तो ऐसा, सफाई कर्मियों को मिठाई और उपहार देकर की दोपोत्सव की शुरुआत

जयपुर नगर निगम के वार्ड 121 से भाजपा पार्षद नीरज अग्रवाल की सराहनीय पहल, सफाईकर्मियों ने किया हमेशा सहयोग का वादा

दीपोत्सव की खुशियों में सफाई योद्धाओं के संग पार्षद और गणमान्य लोग

दीपोत्सव की खुशियों में सफाई योद्धाओं के संग पार्षद और गणमान्य लोग

आपने दीपावली पर बड़े बड़े अफसरों, दबंगों और रसूखदारों के यहां मिठाई, गिफ्ट देने वालों की कतार देखी होगी, लेकिन जयपुर में एक पार्षद ने अपने वार्ड के सफाईकर्मियों को सबसे पहले रखते हुए उन्हें मिठाई और गिफ्ट देकर दीपोत्सव की शुरूआत की। सफाईकर्मियों ने भी उनकी जमकर तारीफ की और वचन दिया कि वार्ड की साफ सफाई का हमेशा ध्यान रखते हुए पार्षद और जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

कुछ हटकर करने के लिए चर्चा में रहते हैं नीरज

जयपुर नगर निगम के वार्ड 121 के पार्षद नीरज अग्रवाल हमेशा कुछ हटकर करने के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में नगर निगम के चुनाव संपन्न हुए हैं, इसके बाद दीपावली पहला बड़ा त्योहार आया तो नीरज को सबसे पहले अपने वार्ड की साफ-सफाई का ध्यान आया। उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पहले अपने वार्ड की कंप्लीट सफाई कराई फिर दीवाली स्नेह मिलन रखा। जिसमें अपने वार्ड के सभी सफाईकर्मियों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों के हाथों से मिठाई और उपहार वितरित कराए।

कपड़े और मिष्ठान भेंट किए

जयपुर नगर निगम वार्ड 121 के सभी सफाई कर्मचारियों को दीवाली के अवसर पर कपड़े और मिष्ठान भेंट करने के लिए आदर्श नगर विधानसभा से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे रवि नैय्यर, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर नरेन्द्र बंसल, नगर निगम आदर्श नगर जोन उपायुक्त बिजेंद्र सिंह भी शामिल हुए और सफाई कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी, इस कार्यक्रम में महेंद्र जुनेजा, नवीन अग्रवाल, हर्षित कानूनगो का सहयोग रहा।

इस मौके पर नीरज अग्रवाल ने स्वच्छता वीरों को सादर नमन करते हुए कहा कि उन्हीं के परिश्रम से हमारा वार्ड स्वच्छ रहता है।

खबरों की अविरल धारा





यह भी पढ़ें

दीपावली पर जयपुर में वेब लिंक और qr कोड से देखें ट्रैफिक का प्लान