मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

बंदर के हमले से घबराई महिला की मौत

बंदर के हमले से घबराई महिला की मौत

राजस्थान के कोटा में छत पर कपड़े सुखाते समय झुंड ने घेरा

मृतका रेनू भट्ट

मृतका रेनू भट्ट

राजस्थान के कोटा में बंदरों के हमले से एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के जागाओं के मोहल्ले में रविवार दोपहर रेनू भट्ट (28) छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। एक बंदर अचानक उनके कंधे पर चढ़ गया और चेहरे व पीठ पर पंजे मारने लगा। रेनू ने बचाव के लिए लकड़ी उठाई, लेकिन घबराकर बेहोश होकर गिर पड़ीं।

चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाकर रेनू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने मौत की वजह साइलेंट अटैक बताई। रेनू की छह साल की बेटी है।

खबरों की अविरल धारा

घटना के बाद इलाके में बंदरों की समस्या फिर चर्चा में है। नगर निगम कमिश्नर ओपी मेहरा के अनुसार, इस साल अब तक 1562 बंदर पकड़े जा चुके हैं। हेल्थ ऑफिसर ने इलाके में दोबारा पिंजरे लगवाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें