मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

दौसा जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस ने विधा...

दौसा जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस ने विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना को चुना

जिला परिषद की 37 में से 35 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर हासिल किया एकतरफा बहुमत

दौसा विधायक डीसी बैरवा की पत्नी है बीना बैरवा

दौसा विधायक डीसी बैरवा की पत्नी है बीना बैरवा

दौसा जिला परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद दौसा की राजनीति में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस ने विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा को चुना है। कांग्रेस ने जिला परिषद की 37 में से 35 सीटों पर जीत दर्ज कर एकतरफा बहुमत हासिल किया है। भाजपा महज 2 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा लगभग तय माना जा रहा था। जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है और कांग्रेस के पास इस श्रेणी की कई महिला सदस्य जीतकर आई थी। इनमें दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में थे। पहला नाम कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना का, जबकि दूसरा नाम पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भंडारी का। कांग्रेस ने बीना बैरवा का नाम आगे कर इस उहापोह की स्थिति को खत्म कर दिया। दौसा जिला परिषद के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना ने जीत दर्ज की है। जिला प्रमुख पद की दावेदारी के लिहाज से वे महत्वपूर्ण माना जा रही थी। डीसी बैरवा जिले की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा हैं। उनकी पत्नी की जीत तय मानी जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें