देश में पहली बार उत्तराखण्ड ने बनाया आपदा प्रबंधन का अलग विभाग
आपदा प्रबंधन के लिए अलग विभाग बनाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड, 525 सेंसर से होगी मौसम की निगरानी
उत्तराखण्ड में धामी सरकार ने तैयार किया आधुनिक सुरक्षा तंत्र
उत्तराखण्ड जैसे आपदा संभावित राज्य में प्राकृतिक चुनौतियों से निपटना सरकार के लिए हमेशा बड़ी प्राथमिकता रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने पर लगातार जोर दे रही है। पूर्व चेतावनी प्रणाली से लेकर राहत एवं बचाव कार्यों तक, सरकार का फोकस आपदा से पहले तैयारी, आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई और आपदा के बाद प्रभावी पुनर्वास पर है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में विद्यालयों, कार्यालयों, विकासखंडों और तहसील स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम, मॉक ड्रिल एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 27 नवंबर को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
आपदा प्रबंधन व्यवस्था का संस्थागत सुदृढ़ीकरण
उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसने पृथक आपदा प्रबंधन विभाग स्थापित किया। वर्ष 2007 में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का गठन किया गया। वर्ष 2014 में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) गठित की गई, जबकि वर्ष 2025 में आईआरएस व्यवस्था को राज्य, जनपद एवं तहसील स्तर तक विस्तारित किया गया। वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किया गया।
आधुनिक चेतावनी एवं निगरानी प्रणाली का विस्तार
राज्य में आपदा की स्थिति पर त्वरित निगरानी और समय रहते चेतावनी जारी करने के लिए आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। विभिन्न मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल के जरिए चेतावनी प्रसारित करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अतिरिक्त ईआरएसएस-112, पुलिस एवं फॉरेस्ट वायरलेस, ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से बहु-चौनल चेतावनी प्रणाली संचालित है।
यह भी पढ़ेंउत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े-बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई का दावा?
