न्यू सांगानेर रोड पर गरजा बुलडोजर, लोग देखते रह गए
लोग रोते भी लगाते रह गए, प्रशासन ने शादी का डेकोरेशन भी हटा दिया
80 से ज्यादा मकान दुकान तोड़े
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर बुधवार को JDA ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुर्जर की थड़ी से सोडाला तिराहे की ओर मेट्रो पिलर 84 से 107 तक करीब 800 मीटर क्षेत्र में 80 से ज्यादा मकान-दुकानों के अवैध निर्माण हटाए गए। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई में होटल, हॉस्पिटल, मैरिज गार्डन और दुकानों के रैम्प, सीढ़ियां, रेलिंग, टिनशेड और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गईं। होटल लजीज का अगला हिस्सा भी ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई की चपेट में कलकत्ता मैरिज गार्डन का सजावट गेट भी आ गया, जहां बुधवार को शादी होनी थी और जोधपुर से बारात आनी थी। इससे दुल्हन के परिवार में मायूसी छा गई। व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। मकान टूटने पर कुछ महिलाएं भावुक हो गईं।
यह कार्रवाई दूसरा फेज है। पहले फेज में 5 अक्टूबर को 50 निर्माण हटाए गए थे। पूरे 2.4 किलोमीटर क्षेत्र में करीब 260 अवैध निर्माण हटाए जाने हैं।
यह भी पढ़ें