मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर में बिछी शतरंज...

अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर में बिछी शतरंज की बिसात

वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27

शतरंज खेलते युवा प्लेयर

शतरंज खेलते युवा प्लेयर

अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों के 74 विश्वविद्यालयों से करीब 450 खिलाड़ी एवं प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी सिद्धांत चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह में AIU ऑब्जर्वर डॉ. प्रवीण सरोहा, अपेक्स यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक एयर कमोडोर देवेंद्र सिंह शेखावत तथा चैंपियनशिप के टेक्निकल हेड डॉ. गौतम जाधव सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

शतरंज में धैर्य और रणनीति सबसे अहम

मुख्य अतिथि सिद्धांत चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बौद्धिक क्षमता, धैर्य, तार्किक सोच और सही समय पर निर्णय लेने की कला विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ मुकाबले में हिस्सा लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

जयपुर को मेजबानी का मौका 

खबरों की अविरल धारा

अपेक्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर वेदांशु जूनिवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। AIU की वेस्ट जोन स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीम भावना को मजबूत बनाते हैं। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए भी बेहतर मंच और सुविधाएं मिलें।

चार दिनों तक होंगे रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति, एकाग्रता और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को अपनी क्षमता साबित करने और आगे की खेल प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करेगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, आयोजन समिति और स्पोर्ट्स विंग की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, खेल व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें