मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

कवि सम्मेलन की खाली कुर्सियों ने उड़ाया...

कवि सम्मेलन की खाली कुर्सियों ने उड़ाया जयपुर स्थापना दिवस का मजाक

150 पार्षद 10 -10 गेस्ट भी बुलाते तो सीटें फुल हो जाती, बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित कवि सम्मेलन में क्षमता से आधे लोग भी नहीं पहुंचे

राजगंगा रिपोर्टर

राजगंगा रिपोर्टर

जयपुर के 299वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन कराया गया, लेकिन नगर निगम बिरला ऑडिटोरियम की क्षमता के बराबर दर्शक तक नहीं बुला पाया। ना तो कवि सम्मेलन का ढंग से प्रचार प्रसार किया और ना मेयर से लेकर पार्षद तक ने लोगों को इनवाइट करने में इंटरेस्ट दिखाया। यहां तक की राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी एन वक्त पर सुबह निमंत्रण दिया गया। बिरला ऑडिटोरियम की 1500 की क्षमता है, लेकिन कवि सम्मेलन में मुश्किल से 500 लोग ही पहुंचे। उद्घाटन की रस्म पूरी करने के लिए राज्यपाल जरूर पहुंचेl ऑडिटोरियम का टॉप फ्लोर तो पूरी तरह खाली पड़ा रहा।



खबरों की अविरल धारा



यह भी पढ़ें