मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट का दीपावली स्न...

श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट का दीपावली स्नेह मिलन एवं 'अग्रमाधवी भोजनाशाला' का लोकार्पण

जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित हवा सड़क पर 'अग्रसेन त्रिलोकी सेवाधाम' में हुआ आयोजन

अग्रसेन विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सहयोग से बड़ी पहल

अग्रसेन विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सहयोग से बड़ी पहल

श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट (राज.), जयपुर के तत्वावधान में रविवार को सिविल लाइन्स, हवा सड़क स्थित 'अग्रसेन त्रिलोकी सेवाधाम' में दीपावली स्नेह मिलन, 'अग्रमाधवी भोजनाशाला' का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:15 बजे भोजनाशाला के लोकार्पण से हुई। इसके पश्चात महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। समारोह में अतिथि के रूप में आचार्य बालमुकुंदाचार्य, साध्वी समदर्शी गिरी, सीए ओपी अग्रवाल, एडवोकेट आर.के. अग्रवाल, हरीद्वारी लाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और कृष्ण कुमार अग्रवाल का माला, साफा, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। महामंत्री नेमी चंद्र गुप्ता ने बताया की त्रिलोकी देवी स्मृति पुरष्कारों के लिए ट्रस्ट स्थापना मैं विशेष सहयोग के लिए वैश्य राम अवतार सिंघल, रामबाबू अमेरिका, के जी गोयल , सतीश कुमार अग्रवाल,राजेंद्र अग्रवाल तथा समाज सेवा के लिए टोंक रोड से एल आर गुप्ता, मालवीय नगर से मुरारी लाल गुप्ता, महावीर नगर से गौरी शंकर थावरिया,गीजगढ़ से मुरारी लाल पोद्दार को सम्मानित किया गया।

अग्रमाधवी भोजनालय

 इस अवसर पर अध्यक्ष प्रहलाद स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट भवन की पांचवीं मंजिल पर नवनिर्मित 'अग्रमाधवी भोजनालय' में सभी के लिए न्यूनतम दरों पर शुद्ध व सात्त्विक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 'छात्रवृत्ति योजना' का भी शुभारंभ किया गया। 

न्यूनतम दरों पर शुद्ध सात्विक भोजन

खबरों की अविरल धारा

कार्यक्रम संयोजक रामबाबू अग्रवाल (आमेरिया) के उद्बोधन मैं ट्रस्ट की स्थापना के संबंध में जानकारी दी। महासचिव नेमी चंद्र गुप्ता ने गत वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए ट्रस्ट द्वारा समाज के निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा यात्रियों के लिए किफायती आवासीय सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। अब उन्हें न्यूनतम दरों पर शुद्ध सात्विक भोजन भी उपलब्ध होगा । ट्रस्ट कार्यों मैं वित्तीय पारदर्शिता के कारण हुए लाभ की भी जानकारी दी।

स्मारिका 2026 का विमोचन

 तत्पश्चात’अग्र-माधवी’ स्मारिका 2026 का विमोचन प्रधान सम्पादक सीए अनिल कुमार मंगल, सह सम्पादक गिरजा शरण बंसल व कुंजबिहारी अग्रवाल तथा अतिथियों द्वारा किया गया। अंत में सभी स्थाई ट्रस्टियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया उपाध्यक्ष मैथली शरण बंसल, कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी लश्करी, भारत अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल आदि उपस्थित ट्रस्टियों ने आए हुए आगंतुकों को भोजन प्रसादी की व्यवस्थाएँ संभाली

यह भी पढ़ें