मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामलों में ब...

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े-बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई का दावा?

धामी सरकार का जीरो टॉलरेंस मॉडल चर्चा में, IAS-PCS अधिकारियों पर कार्रवाई से क्या गया बड़ा संदेश?

भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार!

भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार!

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े अधिकारियों पर भी शिकंजा कसने का दावा! उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार के मामले में पद और प्रभाव नहीं, बल्कि जवाबदेही मायने रखती है।

धामी सरकार के मुताबिक, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में विजिलेंस विभाग को स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है। यही वजह है कि कार्रवाई के दायरे में निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी आए हैं। हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में IAS और PCS अधिकारियों सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, आय से अधिक संपत्ति के मामले में IAS अधिकारी राम विलास यादव पर भी शिकंजा कसा गया। इसके अलावा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में खरीद से जुड़ी कथित अनियमितताओं और उत्तराखंड परिवहन निगम से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई है।सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की कार्रवाई तेज

सरकार के मुताबिक, सतर्कता विभाग रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है। ट्रैप कार्रवाई के जरिए रिश्वत लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। विभागीय कार्रवाई और निलंबन जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

1064 ऐप से सीधे दर्ज करा सकते हैं शिकायत

खबरों की अविरल धारा

भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने विजिलेंस के 1064 ऐप को शिकायत का माध्यम बनाया है। इसके जरिए नागरिक रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों की जांच के बाद विजिलेंस आवश्यक कार्रवाई करता है, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाता है।

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विजिलेंस विभाग को मजबूत करने के साथ जांच और न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर भी जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो निर्भीक होकर सतर्कता विभाग को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को जनसहयोग से ही हासिल किया जा सकता है।   

यह भी पढ़ें

पहाड़ की दीवाली 'इगास' पर्व की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धाम ने दी बधाई