पाली के जिला अस्पताल में चूहों ने कुतरी मरीजों की पैर की अंगुलियां
वार्ड में घूमते हैं कुत्ते भी
पाली के जिला अस्पताल में चूहों का आतंक
पाली के बांगड़ जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा का हाल चिंताजनक है। यहां सर्जिकल वार्ड में भर्ती दो मरीजों के पैरों को चूहों ने कुतर दिया। इतना ही नहीं, वार्ड में कुत्ते भी घूमते रहते हैं। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की है।
जोजावर निवासी मोतीसिंह 7 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि शुगर की बीमारी के चलते भर्ती हैं। रात में चूहे ने उनके दोनों पैरों पर काट लिया। वहीं, मरीज बाबू खान की पत्नी हसीना बानो ने बताया कि सोते समय चूहे ने उनके पैर में काट लिया।
मामले के बाद रविवार रात अस्पताल प्रशासन ने होमगार्ड नारायणसिंह और हेल्पर पिंकी को हटा दिया। वार्ड प्रभारी तसनीम खातून और नर्सिंगकर्मी रामकेश मीणा को दूसरे वार्ड में भेजा गया। चूहे मारने की दवा भी रखवाई गई।
कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. आरके विश्नोई ने परिजनों से खाने-पीने की चीजें खुली नहीं छोड़ने और सफाई रखने की अपील की।
यह भी पढ़ें