Thursday, 17 September 2026

Home / Bharat /

nautapa-will-begin-i...

राजस्थान में 25 मई से शुरू होगा नौतपा

9 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

News Image

नौतपा में रखें सावधानी

राजस्थान में 25 मई से अगले 9 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

Nautapa 2026: राजस्थान में नौतपा की शुरुआत 25 मई 2026 से होगी, जो 2 जून तक चलेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा प्रारंभ होता है। इसका अर्थ है 'नौ दिनों की प्रचंड गर्मी'।

इस दौरान तेज धूप, लू और तापमान अधिक रहता हैं। हालांकि नौतपा की अवधि लगभग 15 दिनों की मानी जाती है, लेकिन शुरुआती 9 दिन सबसे अधिक गर्म रहते हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि नौतपा जितना अधिक तपता है, मानसून उतना ही अच्छा होता है और अच्छी बारिश के संकेत मिलते हैं।

खबरों की अविरल धारा

नौतपा का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में नौतपा का विशेष धार्मिक महत्व भी माना गया है। इस अवधि में सूर्य देव की पूजा, सुबह स्नान के बाद अर्घ्य देना और सूर्य मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और स्वास्थ्य व सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

नौतपा में रखें ये सावधानियां

  • दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और शिकंजी का सेवन करें।
  • तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे पानी वाले फल खाएं।
  • ज्यादा मसालेदार, तली-भुनी और बासी चीजों से बचें।
  • सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें।
  • हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।
  • बाहर जाते समय सिर, चेहरा और आंखों को ढककर रखें।
  • धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • कमरे को ठंडा रखें और पंखा/कूलर का उपयोग करें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
  • धूप में भारी मेहनत वाले काम करने से बचें।
  • पर्याप्त आराम और नींद जरूर लें।
यह भी पढ़ें
×