Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

municipal-council-co...

रिश्वत से धनतेरस मनाने के चक्कर में फंस गए नगर परिषद के कमिश्नर

व्यापार में परेशान नहीं करने की एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा

News Image

नगर आयुक्त और अग्निशमन अधिकारी पकड़ तो शर्मिंदा होकर बैठे रहे

बारां।

नगर परिषद बारां का आयुक्त मोती शंकर नागर व सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख धनतेरस पर ढाई लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर कोटा इकाई ने कार्रवाई करते हुए करते हुए मोती शंकर नागर आयुक्त व सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख नगर परिषद बारां को दो लाख पचास हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कोटा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को व्यापार करने में परेशान नही करने की एवज मे आरोपियों ने 5 लाख रुपए रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत पर रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन के बाद एसीबी के DIG आनन्द शर्मा के सुपरविजन तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के एडिशनल जय स्वर्णकार के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को ट्रेप का आयोजन किया गया।

परिवादी से उवेश शेख ने अपने कार्यालय मे दो लाख पचास हजार रुपये रिश्वत प्राप्त की तथा कार्यालय परिसर में खडी अपनी स्कूटी की डिक्की मे रिश्वत राशि रख कर रवाना होते हुए उसे ट्रैप दल द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा सरकारी निवास से मोती शंकर नागर आयुक्त को डिटेन किया गया। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें

रिश्वतखोरी की 'मजलिस' में फंसा अलवर पुलिस का asi

×