मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

राजस्थान में इस बार 22 फीसदी कम बारिश

राजस्थान में इस बार 22 फीसदी कम बारिश

तेज धूप के साथ बढ़ेगी गर्मी

मानसून की विदाई

मानसून की विदाई

राजस्थान में करीब तीन दिन की देरी से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। इस मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से करीब 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मानसून की विदाई के साथ ही अब राज्य में गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है।

शनिवार को पिलानी, झुंझुनूं में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले करीब एक सप्ताह तक राज्य में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां नहीं होने से धूप और गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

खबरों की अविरल धारा

दिन के समय प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, रात के तापमान में भी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है और न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में मौसम का रुख गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप से गर्मी का असर अधिक महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें