mobile-shop-owner-at...
CCTV में कैद हुई वारदात, 5 दिन पुराने विवाद में 15 लाख रुपये की मांग का आरोप
दिनदहाड़े चाकूबाजी
अलवर शहर में पांच दिन पुराने विवाद को लेकर राजीनामा नहीं करने पर मोबाइल शॉप संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी पहले 15 लाख रुपये देकर मामला निपटाने की बात कर रहे थे। इनकार करने पर बातचीत के दौरान एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर शॉप संचालक के पेट में वार कर दिया और साथियों के साथ फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना रविवार दोपहर अखेपुरा थाना क्षेत्र स्थित ज्योतिराव फुले सर्किल के पास प्लेटिनम टावर में हुई। घायल प्रथम मुखीजा को पहले जिला अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हालत खतरे से बाहर
पुलिस के अनुसार अब प्रथम की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों का आरोप है कि पांच दिन पहले हुए एक विवाद को लेकर आरोपी राजीनामे का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें