man-arrested-from-al...
डिजिटल ट्रेल के आधार पर 28 वर्षीय शायबू खान को पकड़ा
आरोपी शायबू खान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय का AI से बनाया गया डीपफेक वीडियो तैयार कर लोगों से ठगी करने के मामले में राजस्थान के अलवर से 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शायबू खान, निवासी बूटोली, लक्ष्मणगढ़ के रूप में हुई है।
तमिलनाडु CB-CID की साइबर क्राइम टीम ने डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपी को ट्रेस किया। इसके बाद राजस्थान पुलिस की मदद से उसे 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और CPU बरामद किए गए। बाद में उसे ट्रांजिट वारंट पर तमिलनाडु ले जाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि सोशल मीडिया पर विजय की शक्ल और AI से तैयार हिंदी आवाज वाले फर्जी वीडियो प्रसारित किए गए थे। इनमें लोगों से आर्थिक मदद पाने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। पुलिस के मुताबिक, ऐसे वीडियो के जरिए मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में लोगों को निशाना बनाया गया। मामले में यह भी जांच चल रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें