Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

major-police-action-...

गैंगस्टर के शार्गिद के घर पर पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर

रोहित गोदारा गैंग के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

News Image

हरिओम रामावत का घर तोड़ा

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों और हार्डकोर अपराधियों के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के कड़े रुख और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी.के. सिंह के सतत सुपरविजन में पुलिस व प्रशासनिक अमले ने थाना गंगाशहर क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य हरिओम रामावत के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर अपराधी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की।

थाना गंगाशहर का एक चिन्हित हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के अनुसार आरोपी हरिओम रामावत बीकानेर के थाना गंगाशहर का एक चिन्हित हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है, जो लंबे समय से कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़कर क्षेत्र में रंगदारी, दहशत और संगठित अपराध का नेटवर्क संचालित कर रहा था। इस शातिर गैंगस्टर के खिलाफ अकेले बीकानेर और आस-पास के क्षेत्रों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, सरेआम फायरिंग करने और व्यापारियों को धमकी देकर जबरन वसूली करने जैसे लगभग 20 बेहद गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

नेटवर्क को कमजोर करने के लिए एक्शन

खबरों की अविरल धारा

अपराधी की लोकेशन और फरार होने के बावजूद उसके नेटवर्क को कमजोर करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने उसकी अवैध रूप से खड़ी की गई संपत्तियों को निशाना बनाया। शुक्रवार को की गई इस ध्वस्तीकरण व जब्ती की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह पूरी बड़ी कार्रवाई पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।

गैंगस्टर की स्लीपर सेल को बड़ा झटका

इस बड़ी कार्रवाई के माध्यम से राजस्थान पुलिस और बीकानेर जिला प्रशासन ने अपराधियों, हार्डकोर गैंगस्टरों और उनके स्लीपर सेल्स को एक बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध की दुनिया से बनाई गई किसी भी अवैध संपत्ति या साम्राज्य को टिकने नहीं दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी व जमीनी स्तर पर टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, और आने वाले दिनों में अपराधियों की मदद करने वाले तत्वों के खिलाफ भी इसी तरह के सख्त वित्तीय और कानूनी एक्शन जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें

पीली लूगड़ी-घाघरा पहन कर भाग रहा था रोहित गोदारा गैंग का शूटर

×