Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

major-accident-avert...

छतरपुर में बड़ा हादसा टला: एक साथ फटीं 10 ई-बाइकों की बैटरियां

बाजार में मची अफरा-तफरी

News Image

10 डिलीवरी बाइकें जलकर खाक

Chhatarpur E-Bikes Blast: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र स्थित अपोलो क्रॉस मार्केट में खड़ी ई-बाइकों की बैटरियां अचानक ब्लास्ट होने लगीं। धमाके इतने तेज थे कि उनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। देखते ही देखते कई बाइक आग की चपेट में आ गईं और पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होती थीं बाइकें

जानकारी के अनुसार, ये सभी इलेक्ट्रिक बाइकें डोमिनोज़ पिज्ज़ा की होम डिलीवरी के लिए इस्तेमाल की जाती थीं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि करीब 10 ई-बाइकों की बैटरियों में विस्फोट हुआ, जिसके बाद उनमें भीषण आग लग गई। आग की वजह से सभी बाइकें जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

धमाकों से दहशत में आए लोग

घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोग अचानक हुए धमाकों से घबरा गए। कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग तेजी से फैलती देख आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शुरुआती जांच में सामने आई वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि ई-बाइकों की बैटरियों में तकनीकी खराबी या ओवरहीटिंग के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, आग लगने और बैटरियों के ब्लास्ट होने की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। व्यस्त बाजार में हुए इस बड़े हादसे के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें
×