देव दीपावली पर 11 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी, घाटों पर होगा ड्रोन और लेजर शो
24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन
देव दीपावली पर 11 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी
देव दीपावली पर इस बार वाराणसी की गंगा के घाट 11 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उत्सव की शुरुआत 20 नवंबर से नमो घाट पर होने वाले गंगा महोत्सव से होगी। यह आयोजन 23 नवंबर तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
24 नवंबर को सभी पक्के घाटों और गंगा के रेतीले तट पर दीप जलेंगे। शहर के 100 से अधिक कुंड भी रोशन होंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती, चेत सिंह घाट पर लेजर शो और दशाश्वमेध व अस्सी घाट के सामने ड्रोन शो होगा। काशी विश्वनाथ धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी भी आकर्षण रहेगी। सारनाथ, प्रमुख मंदिरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपोत्सव होगा। गुरु नानक जयंती के मद्देनजर गुरुद्वारों में लंगर और कीर्तन की व्यवस्था भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें