सरिस्का में 1 अक्टूबर से जंगल सफारी शुरूभोण से पर्यटकों में उत्साह
मानसून के कारण तीन महीने बंद रहा टाइगर रिजर्व
नया पर्यटन सीजन शुरू
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के एकमात्र टाइगर रिजर्व सरिस्का में तीन महीने के इंतजार के बाद 1 अक्टूबर से जंगल सफारी फिर शुरू हो गई। मानसून के चलते सरिस्का का कोर पर्यटन क्षेत्र हर साल 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद रहता है। अब नए पर्यटन सीजन के साथ जिप्सी और कैंटर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक जंगल भ्रमण का आनंद ले सकेंगे। सरिस्का में राजस्थान के अलावा दिल्ली-NCR और देश के अन्य हिस्सों से पर्यटक पहुंचते हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह प्रमुख आकर्षण है। मानसून के दौरान वन्य जीवों की गतिविधियों और सफारी मार्गों की स्थिति को देखते हुए पर्यटन गतिविधियां रोकी जाती हैं।
सरिस्का में जंगल सफारी कराने के लिए 35 जिप्सी और कैंटर वाहनों की व्यवस्था है। सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग के बाद यदि वाहनों में सीटें उपलब्ध रहती हैं तो खाली सीटों के आधार पर ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ बाघिन के साथ पैंथर, चीतल, सांभर, बारहसिंगा सहित विभिन्न वन्यजीव दिखाई दे सकते हैं। सरिस्का में वर्तमान में 56 बाघ, बाघिन और शावक हैं।
यह भी पढ़ें