jodhpurs-bilara-doct...
डाॅ. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा को एसीबी ने गिरफ्तार किया
संविदा पर फार्मासिस्ट लगाने के बदले मांगी थी रिश्वत, दूसरे डॉक्टर का भी नाम शामिल, जांच जारी
जोधपुर।
एसीबी ने राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा के डॉ. बुधराज बिश्नोई, चिकित्साधिकारी को तीन लाख सत्तर हजार रूपयें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा कार्रवाई करते हुए डाॅ. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा, जिला जोधपुर को 3,70,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई कों एक शिकायत इस आशय की मिली कि डाॅ. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जिला जोधपुर द्वारा परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति देनें के लिए 3 लाख रुपए व दोस्त को सफाईकर्मी के पद हेतु नियुक्ति देनें के लिए 50,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक सीएमएचओं जोधपुर ग्रामीण डाॅ. मोहनदान देथा के लिए मांग की जा रही है।
जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिंह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए डॉ. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जिला जोधपुर को 3,70,000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें