Thursday, 17 September 2026

Home / Bharat /

jen-ji-are-our-own-c...

धर्मेंद्र प्रधान बोले 'Zen G‘ हमारे ही बच्चे...

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद पहला बयान, PM मोदी से चर्चा के बाद छोड़ा पद

News Image

धर्मेंद्र प्रधान का बयान

देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। शनिवार को भुवनेश्वर की GM यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि Gen-Z हमारे ही बच्चे हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

प्रधान ने कहा कि कुछ लोगों ने युवाओं को भटकाने की कोशिश की, लेकिन देश के युवाओं के संकल्प और उनकी आकांक्षाएं कहीं बड़ी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ही उन्होंने शिक्षा मंत्री का पद छोड़ा था।

उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं के सामने शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारियां छोटी हैं, इसलिए उनके लिए पद महत्वपूर्ण नहीं था।

खबरों की अविरल धारा

कार्यक्रम के दौरान बीजू जनता दल (BJD) के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के करीब 35 दिन बाद धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें
×