Friday, 17 April 2026

Home / Bharat /

jaipur-residents-wer...

उमरा कराने के नाम पर फर्जी एयर टिकट थमा दिए

जयपुर के सुभाष चौक थाना इलाके में कई लोगों के साथ ठगी, लोग कंप्लेन कराने थाने पहुंचे, महिला भी ठगी की शिकार

News Image

ठगी के शिकार लोग जयपुर के सुभाष चौक थाने पहुंचे

उमरा (छोटा हज) कराने के लिए मक्का के फर्जी टिकिट थमाकर जयपुर के लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी हवाई टिकट धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने सुभाष चौक थाने पहुंचकर कंप्लेन की।लोगों ने बताया कि अधिकृत ट्रैवल एजेंट बताकर कई लोगों से हवाई टिकट बुकिंग के नाम पर बड़ी धनराशि वसूली गई है। इस मामले में क़रीब 50 से ज़्यादा शिकार बताए जा रहे हैं।

जयपुर के सुभाष चौक थाने के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले दो भाईयों की बातों पर भरोसा कर नकद, बैंक ट्रांसफर और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया था, लेकिन यात्रा से पहले जब टिकटों की जांच कराई गई, तो वे तरह फर्जी पाए गए और संबंधित एयरलाइन रिकॉर्ड से उनका मिलान नहीं हुआ। इस खुलासे के बाद जब आरोपी से संपर्क किया गया तो उसने न केवल पैसे लौटाने से इनकार कर दिया, बल्कि धोखाधड़ी के शिकार लोगों को धमकाना शुरू कर दी।

खबरों की अविरल धारा

सुभाष चौक थाने में दी गई कंप्लेन में बताया गया कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई लोगों को इसी तरह ठगा, जिससे यह मामला पूर्व नियोजित धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का प्रतीत होता है। इस घटना से पीड़ितों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक पीड़ा का भी सामना करना पड़ा और उनकी पवित्र धार्मिक यात्रा बाधित हो गई। लोगों ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है। शिकायत के साथ फर्जी हवाई टिकट, भुगतान के प्रमाण, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और एयरलाइन सत्यापन रिपोर्ट जैसे साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं।

यह भी पढ़ें
×