Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

jail-break-in-jaipur...

जयपुर जेल में रील की जांच चल रही थी, रियल में हो गई चोट...

जयपुर सेंट्रल जेल जयपुर की दीवार फांदकर दो कैदी फरार , चोरी के आरोप में जेल में बंद थे, पानी के पाइस को बनाया फरारी का हथियार

News Image

पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, जेल प्रशासन में मच गया हडकंप

जयपुर। जेल से रील बनाने की जांच कर रहे जयपुर सेंट्रल जेल प्रशासन के साथ रियल में चोट हो गई। चोरी के आरोप में बंद दो कैदी रबर के पाइप से जुगाड़ लगाकर सेंट्रल जेल ब्रेक कर भाग छूटे। इससे राजस्थान में जेल सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे है। जेल प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। फरार बंदियों में एक का नाम अनस निवासी यूपी और दूसरे का नाम नवल किशोर निवासी करौली बताया जा रहा है। दोनों कैदी रबर पाइप के सहारे जेल की दीवार फांदकर भाग गए।

घटना शनिवार सुबह करीब 3 बजे कीर बताई जा रही है। हुई। कैदी जेल के टायलेट की दीवार फांदकर भाग गए। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। फरार बंदियों में एक अनस को 15 सितम्बर को ही जेल भेजा गया था। दूसरा नवल किशोर महावर पुत्र सोहन लाल करौली जिले का रहने वाला है। सांगानेर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह 17 सितंबर से जेल में था। पुलिस अब जेल से फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।

हाल ही में जयपुर सेंट्रल जेल से हत्या के आरोप में बंद कैदियों ने कोटपूतली के एक व्यक्ति के सपोर्ट में रील बनाई थी। रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई थी। जेल प्रशासन अभी उसकी जाच ही कर रहा था कि चोट हो गई।




यह भी पढ़ें

रतपुर का नदबई तहसीलदार विनोद मीणा 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

×