india-beat-pakistan-...
महाशिवरात्रि के दिन क्रिक्रेट के पिच पर 175 रनो का पहाड़ खड़ा किया था भारतीय टीम ने, पाकिस्तान 114 पर ही ढह गया
भारत ने पाकिस्तान को T-20 मैच में 61 रन से हराया
ईशान किशन के 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने टी-20 विश्वकप के क्वालिफाईंग मैच में अपने सबसे बड़ी विरोधी टीम पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। भारत ने 175 रन का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 14 रन पर ही सिमट गया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और बाबर जैसे बल्लेबाज को हल्के में निपटा दिया। इस जीत में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन के 77 रनों का शानदार योगदान रहा। भारत के ओपनर अभिषेक बिना कोई रन बनाए पहले ही ओवर में आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने अपने बल्ले से ऐसा रंग जमाया कि कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी पिच पर भी भारतीय टीम ने 175 का बड़ा स्काेर खड़ा कर दिया।
9 मैच में 8 भारत ने जीती:
अब तब टी-20 में भारत पाकिस्तान में 9 मैच हुए हैं। इनमें 8 मैच भारत जीता है और पाकिस्तान केवल एक मैच जीत पाया। पाकिस्तान को मैच में भारत ने एक बार भी मजबूत स्थिति में नहीं आने दिया। इस मैच में जीतकर भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में काफी पीछे धकेल दिया।
यह भी पढ़ेंक्रिकेट के मैदान में भारत का विजय तिलक, पाकिस्तानी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार