मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / स्पोर्ट्स /

भारत ने तीसरे दिन जीते 27 मेडल, पदक तालि...

भारत ने तीसरे दिन जीते 27 मेडल, पदक तालिका में पांचवें स्थान पर

आयुष ने 8.16 मीटर थ्रो के साथ जीता गोल्ड

आयुष ने जीता गोल्ड

आयुष ने जीता गोल्ड

पैरा एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 27 मेडल अपने नाम किए। इनमें 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

इस प्रदर्शन के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 62 हो गई है। भारतीय दल अब तक 14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

बुधवार को आयुष ने 8.16 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। यह प्रतियोगिता में उनका दूसरा पदक है। इससे पहले वह ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं।

ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पदक तालिका में देश की स्थिति मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें