PM मोदी ने एशियन गेम्स के मेडलिस्ट खिलाड़ियों से की मुलाकात
महिला खिलाड़ियों ने जीते 11 गोल्ड मेडल
पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट के साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे देश की सफलता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल कई मायनों में यादगार रहे। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। महिला हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया। क्रिकेट में पुरुष और महिला टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक हासिल किए, जबकि कबड्डी में दोनों टीमों ने गोल्ड जीते। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। देश पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। मोदी के मुताबिक, इनमें 38 पदक महिला खिलाड़ियों के रहे, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मांडविया और IOA अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहीं।
