क्रिकेट की दुनिया में भारत ने पकड़ी सबसे तेज रफ्तार, 5 ओवर में 100 पार
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में अभिषेक और सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 30 बॉल में ही ठोक दिए 100 रन
अभिषेक ने 35 बॉल पर मारा शतक, शतकीय साझेदारी की सबसे तेज रन रेट
भारतीय क्रिक्रेट टीम ने फिर एक नया इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को टी-20 मुकाबले में महज 5 ओवर में सबसे तेज 100 रन ठाेक दिए। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने यह कारनाम कर दिया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बनें। सबसे तेज शतकीय साझेदारी, पावर प्ले में सबसे तेज रन रेट वाली साझेदारी और शानदार जीत दर्ज की।
टी-20 मुकाबला वैभव सूर्यवंशी पर नजरें टिकाए शुरू हुआ, लेकिन महफिल अभिषेक शर्मा लूट ले गए। न्यूजीलैंड के 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। अभिषेक और वैभव की जोड़ी ने महज 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। अभिषेक ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक रहा। दोनों बल्लेबाजों ने 43 गेंदों में 133 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए।
पावरप्ले में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी
भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी संभाली। भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की और दो मैच बाकी रहते सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
यह भी पढ़ें