वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने ठोके 173 रन
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 143 गेंदों पर खेली तूफानी पारी
18 साल के आर्यवीर
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। दिल्ली अंडर-19 टीम के कप्तान आर्यवीर ने चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ 143 गेंदों की पारी में 19 चौके और 8 छक्के लगाए।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए। हालांकि, चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
18 वर्षीय आर्यवीर ने पिछले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए पदार्पण किया था। ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ तीन पारियों में उन्होंने 109 रन बनाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन रहा। वे भारत A कैंप का हिस्सा भी रह चुके हैं। आर्यवीर 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन बनाकर सुर्खियों में आए थे। वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI का अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट है।
यह भी पढ़ें