मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / स्पोर्ट्स /

नेपाल प्रीमियर लीग से पहले पाकिस्तानी खि...

नेपाल प्रीमियर लीग से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को झटका

PCB ने रोकी NOC की मंजूरी

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के टी-20 कप्तान

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के टी-20 कप्तान

नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) शुरू होने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अनिश्चितता बढ़ गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की मंजूरी रोक दी है। टूर्नामेंट 26 अक्टूबर से 21 नवंबर तक आयोजित होना है।

ESPN की रिपोर्ट के अनुसार, PCB प्रत्येक खिलाड़ी के लिए करीब 25 हजार अमेरिकी डॉलर की फीस मांग सकता है। हालांकि, इस राशि को लेकर बोर्ड की ओर से लिखित सूचना जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है NOC?

खबरों की अविरल धारा

NOC किसी क्रिकेट बोर्ड की ओर से खिलाड़ी को विदेशी लीग में खेलने की दी जाने वाली अनुमति है। केवल फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध कर लेना पर्याप्त नहीं होता। खिलाड़ियों को अपने राष्ट्रीय बोर्ड की शर्तें भी पूरी करनी पड़ती हैं।

इस मामले का असर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आठ टीमों वाली NPL के मुकाबले काठमांडू में खेले जाने हैं। कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए नेपाल पहुंच भी चुके हैं। ऐसे में NOC की मंजूरी पर बना असमंजस उनकी भागीदारी को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें