मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / स्पोर्ट्स /

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से...

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास

बोले- टेस्ट कैप का सपना अधूरा रह गया

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल

भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। चहल ने कहा कि टेस्ट कैप हासिल करना अब संभव नहीं दिख रहा है। उन्होंने भारत के लिए कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन लंबे समय तक टेस्ट टीम में जगह बनाने की इच्छा उनके साथ रही। चहल ने इंस्टाग्राम पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि देश के लिए खेलने की उनकी भूख अभी खत्म नहीं हुई है। वह वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि रेड-बॉल क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा। इसी खेल ने उन्हें धैर्य, जुझारूपन और लंबे समय तक मैदान पर टिके रहने की सीख दी। चहल ने कहा कि उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था और इस सफर को खत्म करना उनके लिए भावुक पल है। चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अगस्त 2023 में टी-20 के रूप में आया था। उन्होंने कहा कि टेस्ट कैप उनका हमेशा से सपना रही, जो पूरा नहीं हो सका, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिले अवसरों के लिए वह बेहद आभारी हैं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें