हर भारतीय गेंदबाज से नफरत-हसन नवाज
पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का पुराना वीडियो वायरल
क्रिकेटर हसन नवाज
एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से 96 रन की पारी खेलने वाले हसन नवाज का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हसन भारतीय गेंदबाजों को लेकर अपनी पसंद और मैदान पर उनके खिलाफ खेलने की बात करते नजर आते हैं।
वीडियो में एंकर उनसे सवाल करता है कि क्या दुनिया में ऐसा कोई गेंदबाज है, जिसे वह मैदान पर आते ही निशाना बनाना चाहते हैं। इसके जवाब में हसन नवाज भारतीय गेंदबाजों के नाम लेते हैं और कहते हैं कि उन्हें भारत के हर गेंदबाज से नफरत है।
हसन का यह बयान एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले का है। यह पुराना इंटरव्यू अप्रैल 2026 में सामने आया था, लेकिन अब फाइनल मुकाबले के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जापान में खेले गए एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19 रन से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 96 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
यह भी पढ़ें