तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव की जहर खाने से मौत
डोपिंग मामले में चार साल के प्रतिबंध के बाद खेल से दूर थे
पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव
तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का मंगलवार रात दिल्ली में निधन हो गया। 42 वर्षीय नीरज की मौत को लेकर उनके कोच ने जहर खाने की आशंका जताई है, हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नीरज सोनीपत के एक अपार्टमेंट में बेहोश मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। बुधवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
डोपिंग बैन से प्रभावित हुआ करियर
नीरज पैरा एथलेटिक्स की F-55 कैटेगरी में बैठकर थ्रो करने वाली स्पर्धाओं में हिस्सा लेते थे। उन्होंने 2023 में हांगझोउ एशियन पैरा गेम्स में जेवलिन और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीते थे, लेकिन बाद में डोपिंग के कारण उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा और मेडल छीन लिए गए।
मुख्य पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण के मुताबिक, नीरज आगामी एशियन पैरा गेम्स में खेलना चाहते थे, लेकिन प्रतिबंध के कारण ट्रायल नहीं दे सके। कोच ने इसे उनके भावनात्मक तनाव की संभावित वजह बताया।
यह भी पढ़ें