india-won-asia-cup-2...
भारत एशिया कप विजेता, पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया
क्रिकेट के मैदान को जंग का मैदान बनाकर पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाली
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को जंग का मैदान मानते हुए ऐसा खेल दिखाया कि पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी । एशिया कप जीतकर भारत ने फिर इतिहास रच दिया और और अपने चिर परिचित प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर धूल चटा दी।
भारत ने 41 साल में 9वीं बार फाइनल जीता। पहली बार दोनों टीमों का एशिया कप के फाइनल में आमना-सामना हुआ। भारत ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट में तीसरी बार हराया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (28 सितंबर) को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा।
पाकिस्तान ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बनाए। इसके बाद मैच पलटा। पाकिस्तान 33 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 136 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरा टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल रहे।
भारत का स्कोर 4 ओवर में 3 विकेट पर 20 रन हो गया। इसके बाद संजी सैमसन और और शुभमन गिल के बीच 57 रन की साझेदारी। फिर तिलक ने शिवम दुबे के साथ 60 रन की साझेदारी की। तिलक के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत टारगेट आसानी से चेज कर लिया। वह भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए।
तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 53 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और तिलक का अच्छा साथ निभाया। उन्होंने 22 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
रिंकू सिंह को विजयी शॉट लगाने का मौका मिला। वह पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 गेंद खेले और चौका लगाकर भारत को खिताब दिलाया।
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए। फखर जमान ने 46 रन बनाए। सैम अयूब ने 14 रन बनाए। मोहम्मद हारिस 0, सलमान आगा ने 8, हुसैन तलत 1 और मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ खाता नहीं खोल पाए। हारिस रऊफ 6 रन बनाकर आउट। अबरार अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए । जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए ।
भारत के लिए तिलक वर्मा 69 और शिवम दुबे ने 33 रन बनाए। संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। शुभमन गिल 12, अभिषेक शर्मा 5 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने 3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट लिए ।
सूर्यकुमार यादव ने भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह रिंकू सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को मौका मिला। पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। हार्दिक अनफिट होने के कारण यह मैच नहीं खेले।
यह भी पढ़ें