in-dudu-villagers-bu...
दूदू के पास मौजमाबाद थाना इलाके में विधवा महिला और पड़ौसी को जिंदा जलाने का मामला
चार दिन बाद 24 घंटे के अंदर ही दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया
दूदू, जयपुर ग्रामीण।
जयपुर ग्रामीण में दूदू के पास मौखमपुरा के बाडोलाव गांव में चार दिन पहले एक विधवा महिला और पड़ोसी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने की दिल दहला देने वाली घटना में दोनों की मौत हो गई। तीन दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोनी और कैलाश ने 24 घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया। इस तरह सोनी-कैलाश की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के जेठ और ससुर को अरेस्ट कर लिया था। दोनों की मौत हो जाने पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। बीते 28-29 नवंबर की रात मौखमपुरा थाना इलाके में बिचून के पास बाडोलाव गांव में यह खौफनाक घटना हुई थी। घटना के समय कैलाश अपने खेत पर था, सोनी उससे मिलने रात के अंधेरे में वहां पहुंची थी। इस दौरान गांव वालों ने पीछा किया और दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था। चर्चा सामने आई थी कि उनकी नजदीकियों के बारे में साेनी के परिवार के कुछ लोगों को संदेह हो गय था। ऐसे में वे घात लगाए बैठे थे, ज्योंहि रात के समय महिला खेत पर गई तो, लोगों ने उन दोनों को घेर लिया। दोनों खेत में बने मचान पर बैठे थे। आरोपियों ने उन पर पेट्रोल उडे़लकर आग लगा दी थी। दोनों के कपड़े पेट्रोल में भीगे थे तुरंत आग पकड़ ली। आग की लपटों से घिरे दोनों रोने-चिल्लाने लगे। जलाने वाले भाग गए थे, शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे और झुलसी हालत में पहले कैलाश को और फिर सोनी को अस्पताल पहुंचाया था।
विधवा महिला पड़ोसी से मिलने गई थी खेत पर,घात लगाए बैठे थे आरोपी
झुलसी हालत में महिला और पुरुष को पहले स्थानीय अस्पताल भेजा, वहां से कंडीशन सीरियस होने पर जयुपर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया था। शनिवार सुबह से उपचाराधीन थे। मंगलवार दिन में कैलाश की मौत हो गई और फिर देर रात सोनी ने भी दम तोड़ दिया।
जेठ और ससुर गिरफ्तार, हत्या की धारा जोड़ी
इस मामले में पुलिस ने सोनी के जेठ और ससुर को अगले ही दिन हिरासत में ले लिया था। दोनों एक ही जाति के थे। पूछताछ और गांव वालों से बातचीत में सामने आया कि इन परिवारों में पुरानी रंजिश भी है। एक लड़का लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया था, जब से दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश रखते थे। इस बीच सोनी और कैलाश की प्रेम कहानी चल पड़ी तो बदला लेने के इरादे से यह घटना हो गई। पुलिस इस तथ्य पर भी जांच कर रही है
यह भी पढ़ें