Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

in-balotra-a-woman-c...

बालोतरा में महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर दी जान

सुबह घर से निकली थी महिला, टांके के पास मिली चप्पल

News Image

दो बच्चों के साथ टांके में कूदी महिला

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दुदवा गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मुली देवी, उनके दो वर्षीय बेटे रविंद्र और दो माह के बेटे नारायण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला 28 जुलाई की तड़के करीब तीन बजे दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली थी। सुबह परिजनों ने उन्हें घर में नहीं पाया। टांके के पास चप्पल दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तैराकों की मदद से तीनों के शव बाहर निकालकर बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए।

पुलिस ने बताया कि मुली देवी की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और परिवार मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। घटना की सूचना मृतका के पीहर पक्ष को दे दी गई है। उनके आने के बाद बयान और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×