Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

httpwwwrajganganewsc...

नकली सोने पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर धोखाधड़ी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

बजाज नगर इलाके से गायब हुई महिला दीप्ति जैन को जयपुर पुलिस की सीएसटी खोज लाई

News Image

धोखेबाजी में पकड़ी गई दीप्ति की निगरानी के लिए साथ में लेडी कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है

जयपुर। जयपुर पुलिस की सीएसटी ने पुलिस थाना बजाज नगर से गुमशुदा एक महिला को ढूंढ निकाला। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह नकली सोने के जेवर बनवाकर उन पर फर्जी हॉलमार्क बताकर करोड़ों की ठगी कर चुकी। महिला के खिलाफ जयपुर के चार थानों में धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज हैं, वह खुद ही घर से बिना बताए निकली और रामनगरिया इलाके के एक होटल में किराए से रूम लेकर रह रही थी। अब पुलिस ने उसे खोज निकाला तो पुराने मामले में पूछताछ के लिए फिलहाल श्याम नगर थाना पुलिस अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है।


दीप्ति जैन पत्नि विशाल जैन को दस्तयाब करने में CST और श्याम नगर थाना पुलिस ने अलग अलग दावा किया है।

महिला के खिलाफ पुलिस थाना माणक चौक जयपुर उत्तर, आदर्श नगर जयपुर पूर्व, मालवीय नगर व श्यामनगर जयपुर दक्षिण में फॉड के 4 प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण दर्ज होने पर गिरफ्तारी के डर से महिला रामनगरिया क्षेत्र में एक होटल में कमरा किराया लेकर परिजनों को बिना बताये रह रही थी।

अब पकड़े जाने पर उससे पुराने मामलों में अनुसंधान किया जा रहा है। महिला को का नाम पता दीप्ति जैन पत्नी विशाल जैन उम्र 43 साल निवासी 99, जय जवान कॉलोनी-3, टोंक रोड, जयपुर है।


यह भी पढ़ें

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इंग्लिश मीडियम वालों की 'हिंदी'

×