Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

horrific-end-to-a-re...

कोटा में रिश्तों का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर पति फरार

आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

News Image

पति-पत्नी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार

कोटा के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 35 वर्षीय द्वारिका बाई सहरिया के रूप में हुई है। वह अपने पति रामभरोस के साथ पिछले चार वर्षों से सारोला क्षेत्र में मजदूरी कर रही थी। घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया। घर के बाहर सो रही मृतका की छोटी बहन ने शोर सुनकर हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई।

खबरों की अविरल धारा

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें
×