Thursday, 16 April 2026

Home / State /

home-minister-amit-s...

गृहमंत्री अमित शाह आ रहे लक्ष्मणझूला

वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल की उच्चाधिकारियों ने की विस्तृत ब्रीफिंग

News Image

ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गृहमंत्री, भारत सरकार अमित शाह 21 जनवरी को लक्ष्मणझूला आ रहे हैं। उनके क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णतः सुदृढ़, समन्वित एवं त्रुटिरहित बनाए जाने हेतु को वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की गीता भवन कार्यक्रम स्थल में विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा करन सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध धीरेन्द्र गुंज्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी आयुष अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार आदि उच्चाधिकारियों द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग ली गई।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए एवं स्पष्ट किया गया कि रूट सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड की सुरक्षा, इंटेलिजेंस-आधारित निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर विशेष फोकस रखा जाए।

पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान उच्च सतर्कता, अनुशासन, संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं विनम्र व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यह भी स्पष्ट किया गया कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक पूर्णतः अस्वीकार्य होगी।

खबरों की अविरल धारा

सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने कर्तव्य क्षेत्रों की गंभीरता को समझते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं मनोयोग से ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, साथ ही आम नागरिकों की सुविधा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड एवं रूट ड्यूटी में नियुक्त प्रभारियों को हैंडहेल्ड सेट उपलब्ध कराए जाने तथा समय से वीवीआईपी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें
×