Saturday, 1 August 2026

Home / State /

human-rights-commiss...

मानवाधिकार का हनन, 500 की जगह रह रहे 950 बंदी

मानवाधिकार आयोग की टीम ने की सुद्धोवाला जेल की विजिट

News Image

मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन और सदस्यों ने देखे हालात

देहरादून। उत्तराखंड की सबसे बड़ी सुद्धोवाला जेल देहरादून में मंगलवार को मानवाधिकार आयोग की टीम ने विजिट की। वहां 500 कर स्ट्रैंथ वाली जेल में 950 से अधिक बंदी रह रहे थे। इसे टीम ने मानवाधिकारों का हनन कहते हुए रहवास की सुविधा बढ़ाने के डायरेक्शन दिए। मानवाधिकार आयोग की टीम करीब दो घंटे से अधिक जेल में रही। उन्होंने सर्दी में बंदियों के लिए पर्याप्त बिस्तर, खानपान, कपड़े और चिकित्सा जैसी सुविधाओं को परखा। इस दौरान सबसे बड़ी बात जो सामने आई वह यह थी कि जेल में 75 वर्ष से अधिक उम्र के बंदी भी रह रहे हैं, जबकि उनका चाल-चलन ठीक है, उन्हें पैराेल भी नहीं मिल रहा। इस मामले में मानवाधिकार आयोग की टीम सरकार को रिपोर्ट भेजेगी।

अध्यक्ष और दो सदस्य पहुंचे

खबरों की अविरल धारा

मानवाधिकार आयोग के सदस्य रिटायर्ड एडीजी रामसिंह मीणा ने बताया कि जेल में लगातार विजिट होती रहती है। मंगलवार को मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष विजय कुमार बिष्ट, सदस्य जीएस धर्मसत्तू के साथ विजिट की। इस दौरान जेल में ज्यादातर सुविधाएं ठीक थी। जो कुछ कमी थी, उसे दूर करने के निर्देश दिए हैं। कुछ शिकायतें भी मिली, जिनमें खाने का वेस्टेज ज्यादा होने और सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात सामने आई, जिसे भी दूर करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें
×