high-profile-drama-f...
ट्विशा शर्मा केस में कोर्ट से जेल तक हाई-प्रोफाइल ड्रामा
पूर्व जिला न्यायाधीश रही हैं गिरिबाला सिंह
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मंगलवार को अदालत के भीतर और बाहर ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया। विशेष CBI कोर्ट ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। दोनों अब 16 जून 2026 तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
सुनवाई के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब गिरिबाला सिंह ने खुद अदालत में अपनी बात रखी और जांच एजेंसी CBI की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले को लेकर कई आपत्तियां दर्ज कराईं और अपना पक्ष मजबूती से रखा। कोर्ट से न्यायिक हिरासत का आदेश मिलने के बाद भी घटनाक्रम शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि गिरिबाला सिंह ने कोर्ट परिसर में मौजूद मीडिया को लेकर नाराजगी जताई और तुरंत वहां से जाने को तैयार नहीं हुईं। कुछ समय तक चले इस तनावपूर्ण माहौल के बाद CBI अधिकारियों ने स्थिति संभाली और दोनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल ले जाया गया।
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े इस मामले पर पहले से ही लोगों की नजरें टिकी हुई थीं। अब पूर्व जज और उनके बेटे की न्यायिक हिरासत के बाद जांच और अदालत की आगामी सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें