Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

general-dheeraj-seth...

जनरल धीरज सेठ बने नए सेनाध्यक्ष

जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेवानिवृत्त, 13 लाख सैनिकों वाली भारतीय सेना

News Image

भारतीय सेना के 31वें सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ

वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को भारतीय सेना के नए सेनाध्यक्ष (सीओएएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया, जो 40 वर्षों से अधिक की सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र जनरल सेठ दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन हुए थे। 31वें सेनाध्यक्ष (सीओएएस) बनने से पहले उन्होंने उप सेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दी थी। 

जनरल सेठ के नाम पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमान-साउथ वेस्टर्न कमांड और सदर्न कमांड-का नेतृत्व करने की विशिष्ट उपलब्धि दर्ज है। करीब चार दशक के सैन्य करियर में उन्होंने अभियान, रणनीति, क्षमता विकास और सेना के आधुनिकीकरण से जुड़े कई अहम पदों पर कार्य किया।

खबरों की अविरल धारा

उन्होंने ऐसे समय में सेना की कमान संभाली है, जब बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य, आधुनिक युद्ध तकनीकों और सीमाओं पर चुनौतियों के बीच भारतीय सेना आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ अगले भारतीय सेना प्रमुख

×