Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

finance-minister-nir...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड लगातार 9वीं बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री

संसद के संयुक्त सत्र में रविवार सुबह 11 बजे से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण

News Image

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दही-चीनी खिलाकर दी शुभकामनाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का आम बजट पेश कर इतिहास रचा है। वे देश की ऐसी पहली महिला वित्त मंत्री बन गई, जिन्होंने लगातार 9वीं बार बजट पेश कर यह उपलब्ध हासिल की। बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाई। परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपने बजट दल के साथ तस्वीर खिंचवाई। ‘मैजेंटा’ रंग की साड़ी पहने सीतारमण ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल ‘पाउच’ में टैबलेट पकड़ा था। उनके साथ वित्त राज्यमंत्री और उनके मंत्रालय के सभी छह सचिव भी मौजूद रहे।

लाइव बजट सुनने के लिए क्लिक करें

https://www.youtube.com/watch?v=E6KesJL2RFg&list=UUDS9hpqUEXsXUIcf0qDcBIA

हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी

खबरों की अविरल धारा

बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस बीच देश की नजरें वित्त मंत्री सीतारमण पर टिकी हैं। निर्मला सीतारमण जब बजट पेश करने आती हैं, तो इसमें वह एक खास लुक में नजर आती हैं। दरअसल, बजट वाले दिन वह खास साड़ी पहनकर आती हैं, जो चर्चा में रहती है। इस बार भी वित्त मंत्री ने बजट वाले दिन हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। यह साड़ी तमिलनाडु की साड़ी बुनने वाली पुरानी परंपरा से जुड़ी हुई है। इस बार की उनकी साड़ी में हल्के सुनहरे भूरे रंग के चेक, यानी कट्टम, और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर इसमें भारत की संस्कृति की छाप दिखती है। केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण बरसों से बजट पेश कर रही हैं। वह हर बार अलग-अलग महत्व की साड़ियां पहनती हैं।


यह भी पढ़ें
×